Ads

15 Jul 2012

In U.P "B.Tech" is joke to do!!

उत्तर प्रदेश में हो रहा इंजीनियरिंग डिग्री का बन्दरबाँट :

 मुझे पता है आप इस  बात से तकल्लुफ रखते है ,अपने 600 बी टे क  कालेजो के साथ साथ आज उत्तर प्रदेश शिक्षा नही डिग्रीयां नही बल्कि अंधकार बाट रहा है ,बेरोजगारी बाट  रहा है ।आज से 10 साल  पहले तो इतने कॉलेज नहीं थे ,पर  एक इंजीनियरिंग डिग्री  वाले शख्स की इज्जत थी ,पर आज सरकार  की बुरी शिक्षा नीतियों के कारण  बी टेक  आज बस एक स्नातक डिग्री बन के रह गया है।

सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति तो अभिभावकों की है ।अभिभावक  अपने खून पसीने की  कमाई  लगाकर अपने  बच्चो को कोचिंग कराते है ,फिर कॉलेज की महंगी फीस और दुसरे खर्च  है और उन्हें अंत में मिलता क्या है ???नौकरी के लिए इस  शहर से उस शहर भागता  हुआ अपना बच्चा!!क्या उनके त्याग का यही  होना चाहिए ??

आज का  सच  ये है की  जिसके पास भी काला धन   हद से ज्यादा हो जा रहा है वो उसे इन कालेजो में  निवेश कर  देता है  । फिर  आज सरकार ने आरक्षण का ऐसा खेल रचा गया है की अगर  छात्र प्रवेश ना  ले  तो ये पिछड़े गावो से उन्हें लाकर मुफ्त प्रवेश देते है ।आप  रहे होंगे की ये क्या लिख रहा है ???पर शायद आप को नही मालूम कि अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति की पढाई का पूरा खर्च छात्रविती से सरकार वहन करती है ।इस तरह कॉलेज का खर्चा निकल जाता है ।

अब ऐसी व्यवसायीकरण की दौड़ में या तो प्रबंधक व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित करे या गुद्द्वत्ता पर ??खैर जो भी हो अगर आप के पास पर्याप्त पैसा है तो आज आप को इंजिनियर बन ने से कोई नही रोक सकता ।बिना प्रवेश  परीक्षा और योग्यता के आभाव होने पर भी प्रबन्धन कोटे से 2 4 लाख अधिक देकर आपको आराम से प्रवेश मिल जाएगा ( लिंक ना हो तो हमसे संपर्क करे :))।

उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश जरुर बनेगा ??!




No comments:

Post a Comment